







रुद्रपुर । भारतीय जनता पाटी के पूर्व सांसद एवं बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बलराज पासी ने दलित नेता एवं वरिष्ठ पत्रकार कमल श्रीवास्तव को टीडीसी विपणन विभाग से सेवानिवृत्त होने पर फूल माला पहनाकर बधाई दी।


ज्ञातब्य है कि कमल श्रीवास्तव बलराज पासी के साथ पिछले कई वर्षों से जुडे हुए हैं। टीडीसी के वरिष्ठ जन सम्पर्क सहायक एस0के0 श्रीवास्तव उर्फ कमल श्रीवास्तव को निगम की सेवा से सेवानिवृत्त होने के उपरान्त पूर्व सांसद एवं बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बलराज पासी ने माल्यार्पण कर राजनीति जीवन में उतर कर जनता की सेवा एवं राजनीति जीवन पुनः प्रारम्भ करने हेतु सुझाव दिये। उनको बधाई देने वालो में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान, वरिष्ठ नेता गोपी सागर, मदन शर्मा आदि मौजूद थे।


