







रुद्रपुर। एसडीएम किच्छा को हटाने व अन्य मांगों को लेकर कई दिनों से धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ व्यापारियों को संबोधित करते हुए बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया है।
गौरतलब है कि व्यापार मंडल किच्छा के चुनाव पर एसडीएम ने रोक लगाई थी, जिसके विरोध में बेहड़ धरने पर बैठे थे। आज एडीएम ने उन्हें मनाने की कोशिश की। बाद में वे संबोधित कर रहे थे, तभी उनका शुगर लेबल गड़बड़ा गया और वे गिर कर बेहोश हो गए।


आनन फानन में बेहड़ को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद उनके समर्थकों में आक्रोश है, जिसे देखकर पुलिस बल बढ़ा दिया गया। डीएम उदय राज सिंह और एसएसपी मंजूनाथ भी अस्पताल पहुंचे।


