एसएसपी ने बदले चार कोतवाल, आशुतोष काशीपुर और मनोज बाजपुर कोतवाल बने

रुद्रपुर। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने चार कोतवाल बदल दिए हैं। जसपुर के कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह को काशीपुर का और काशीपुर के कोतवाल मनोज रतूड़ी को बाजपुर का कोतवाल नियुक्त किया है।

एसएसपी ने पुलिस लाइन से निरीक्षक मनोहर दसौनी को खटीमा और निरीक्षक हरेंद्र चौधरी को जसपुर कोतवाल तैनात किया है।इंस्पेक्टर जीतो कंबोज को प्रभारी एएचटीयू और इंस्पेक्टर जगदीश ढकरियाल को प्रभारी डीसीआरबी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *