







रुद्रपुर। आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न करने हेतु एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने शहर के मुख्य बाजार का जायजा लिया।


चैन स्नैचर, टप्पेबाज, झपटमार और संदिग्धों के विरुद्ध वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। रुद्रपुर मुख्य बाजार में अतिक्रमण के विरुद्घ भी कार्यवाही कर सड़कों को किया गया अतिक्रमण मुक्त।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार का भ्रमण किया गया तथा बाजार में अतिक्रमण कर रहे फड़, ठेली आदि के चालान कराए तथा बाजार मार्ग में अव्यवस्थित खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कराई, जिसमे 15 चालन पुलिस एक्ट में तथा 21 चालान मोटर व्हीकल एक्ट में किए गए। एसएसपी ने बाजार क्षेत्र के अंदर यातायात व्यवस्था को सुचारू चलाने के लिए सख्त निर्देश दिए ।


