







रुद्रपुर। टैक्सी की आड़ में चरस तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत उ
ऊधम सिह नगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है। थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 01 किलो से अधिक चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया है। चरस की कीमत पांच लाख रुपए आंकी गई है। चरस तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार बरामद की गई। एसएसपी द्वारा पुलिस टीम हेतु 2,500 रुपए के ईनाम की घोषणा की गई है।


थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा आज अभियुक्त अक्षय प्रसाद पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम मजूली पो0 पहाड़पानी जिला नैनीताल को 1.002 किलोग्राम अवैध चरस के मय अल्टो कार सं. UK 04 AG 5465 के गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाने पर मुकदमा धारा 8/20/60NDPS ACT पंजीकृत किया गया ।


