







रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में डबल मर्डर की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। यह डबल मर्डर एकतरफा प्यार की परिणति थी।


पुलिस ने दंपति की नृशंस हत्या व बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार शातिर ईनामी अपराधी जगदीश उर्फ़ राजकमल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 05 राज्यो मे सुरागरसी पतारसी, करीब 1200 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, इलैक्ट्रानिक सर्विलान्स, डाग स्क्वावड व फोरेन्सिक सांइस की सहायता से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जा सका।
गौरतलब है कि तीन अगस्त को वादिनी रुपाली पत्नी संजय निवासी सुभाष कालोनी कोतवाली रुद्रपुर ने अपने पति संजय के साथ थाने आकर सूचना दी उसकी माँ गोरी मंडल के घर वार्ड न0-07 शिव नगर थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर में पूर्व में उनके पड़ोसी के मकान में रहने वाले किरायेदार राज द्वारा रात्रि में उनके घर के गेट पर लगे चैन को काटकर अन्दर घुसकर उसकी बहन सोनाली व बहन के पति संजय की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी तथा उसकी माँ गोरी मण्डल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
आरोपी गिरफ्तारी के लिए 07 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा 05 राज्यों उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में जाकर सुरागरसी पतारसी कर लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी, डाग स्क्कावड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर की टीमों की सहायता तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलान्स व सोशल मिडिया के माध्यम से अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज की पृष्ठभूमि की बाराकी से जांच कर तलाश की गयी अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने ठिकाने निरन्तर बदल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त पर 25000/- का ईनाम घोषित किया गया।
अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की तो उसने बताया कि वह कुछ वर्ष पूर्व शिवनगर ट्रांजिट कैम्प में सोनाली के घर के सामने मिश्री लाल के घर पर किराये पर रहता था और मन ही मन उससे प्रेम करने लगा, और उसे अपनी पत्नी मानने लगा था, परन्तु सोनाली ने कभी मुझे भाव नहीं दिया जिससे परेशान होकर मैने मन ही मन सोनाली और उसके पति संजय यादव को जान से मारने की योजना बनाई, तथा इनको मारने के लिये कापा खरीदा था। उसी से मैने उनकी हत्या कि थी क्योंकि मैने मन में ठान लिया था कि सोनाली मेरी नही हुयी तो किसी नहीं हो सकती।


