एएमए के अध्यक्ष जिला पंचायत पर लगाए आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित

रुद्रपुर। अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह के आरोपों की संवेदनशीलता को देखते हुए निदेशक पंचायतीराज निधि यादव ने अध्यक्ष जिला पंचायत के खिलाफ जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध कार्यालय के तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य में अनावश्यक हस्तक्षेप के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों की जांच के लिए निदेशक निधि यादव ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। जिसमें मुख्य वित्त अधिकारी निदेशालय पंचायतीराज शशि सिंह, संयुक्त निदेशक जिला पंचायत अनुश्वण कोष्ठक राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी और तकनीकी सदस्य के रूप में जिला पंचायत देहरादून के अभियंता गणेश कुमार भट्ट को शामिल किया गया है। उक्त समिति शिकायतीपत्रों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी।

इस परिप्रेक्ष्य में विकास कार्यों के संचालन के लिए संयुक्त निदेशक मनवर सिंह राणा को जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर का आहरण वितरण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *