एएमए का तबादला, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया कार्यमुक्त

रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार की नाराज़गी अपर मुख्य अधिकारी को भारी पड़ी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एएमए तेज सिंह को चंपावत स्थानांतरित कर दिया गया।

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार और तेज सिंह के बीच तनातनी चल रही थी। पिछली बोर्ड बैठक के बाद जिला पंचायत सदस्यों अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। यहां बता दें कि तेज सिंह की इस जिले में बतौर अपर मुख्य अधिकारी दूसरी बार तैनाती हुई थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद से ही जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सुरेश गंगवार एएमए का तबादला कराने के लिए प्रयासरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *