







रुद्रपुर। अपराध मुक्त ऊधमसिंहनगर बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों का दिख असर दिखाई दे रहा है। थाना गदरपुर क्षेत्र में देर रात ऊधमसिंहनगर पुलिस और वन तस्करी तथा वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें तस्कर को गोली गोली लगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।


फायरिंग के आदी कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। बदमाश के विरुद्ध विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्त संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जो थाना गदरपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-232/2024 धारा-109(1)/121(2)/132/191(3)/3(5) बीएनएस व धारा-26 वन अधिनियम व थाना केलाखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-105/2024 धारा-121(1)/132/190/190(2) बीएनएस में वाँछित चल रहा था। उक्त अभियुक्त लकड़ी चोरी व फायरिंग करने का आदी है तथा शातिर किस्म का बदमाश है।


