उत्तराखंड में अमीरों को बेची जा रही गरीबों के हिस्से की नौकरी । राहुल

देहरादून।  प्रदेश में तमाम भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धामी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब और मध्यम वर्ग के हिस्से की नौकरियों को पैसा लेकर अमीर और सरकार के करीबी लोगों को बेचा जा रहा है।

सोशल मीडिया में की गई एक पोस्ट पर राहुल गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में नौकरी माफिया का बोलबाला है। पटवारी, लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और अन्य कई पदों पर नौकरी पाने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन, भाजपा सरकार में इन नौकरियों को बेच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, नौकरियों में भ्रष्टाचार उत्तराखंड के विधानसभा तक आ पहुंचा है । भर्ती पर भर्ती, परीक्षा पर परीक्षा रद्द हो रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ जांच के आदेश  देकर अपनी नाकामी से पल्ला झाड़ रहे हैं ।

राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि रोजगार की आस में बैठे युवाओं के सपनों से खेलने वालों के खिलाफ आखिर कार्रवाई कब होगी? उन्होंने कहा कि ऐसी नाकाम सरकार पद पर बने रहने का अधिकार खो चुकी है। और ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसी लड़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *