उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का विस्तार, फुटेला प्रदेश उपाध्यक्ष, कंचन जिलाध्यक्ष तो सुरेश बने काशीपुर के अध्यक्ष बने

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, कुमाऊं में संगठन को मजबूत करने में जुट गया है। इसी क्रम में रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उन्हें कुमाऊंभर में नगर व तहसील इकाईयों को गठित करने की भी जिम्मेदारी दी गयी है। यूनियन ने उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष भाष्कर पोखरियाल को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाते हुये वरिष्ठ पत्रकार कंचन वर्मा को उधम सिंह नगर जनपद के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। साथ ही काशीपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा को महानगर काशीपुर का अध्यक्ष घोषित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, प्रांतीय महामंत्री हरीश जोशी व प्रदेश संगठन मंत्री तिलकराज ने मनोनयन पत्र जारी करते हुये कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन लंबे समय से पत्रकारों के हित में आवाज उठाता रहा है। यूनियन ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में वरिष्ठ पत्रकारों को जोड़ते हुये यूनियन की जिला एवं नगर इकाईयों का गठन किया है। उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार फुटेला के निर्देशन में नई जिम्मेदारियां दी गयी हैं। काशीपुर के विपिन चौहान को जिला उपाध्यक्ष, विनोद सिंह को जिला महामंत्री व सौरभ अग्रवाल को पूर्व में ही जिला सचिव नामित किया जा चुका है। जबकि, रुद्रपुर के फणीन्द्र नाथ गुप्ता को जिला संरक्षक बनाया है। नव मनोनित पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निह्वान करने का भरोसा जताया है। बधाई देने वालों में सांसद अजय भट्ट, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मीना शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ, संजय ठुकराल सहित तमाम पत्रकार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *