उत्तराखंड को रक्तसेवा क्षेत्र में मिलेगा पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

रुद्रपुर। उत्तराखंड में यह गर्व का विषय की निमती एस टी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा भूटान बॉर्डर पर अलीपुर द्वार वेस्ट बंगाल में अंतर्राष्ट्रीय सम्मान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई देशों के रक्तवीर पहुंच रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर से हेल्प टू अदर्स सोसाइटी के जगजीत सिंह (गोल्डी) और दिलजीत सिंह (बबला) को इंटरनेशनल रक्तक्रांति अवार्ड सेरेमनी से नवाजा जाएगा

डिसिब्लेड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने शाल पहनाकर दोनों रक्तवीरो को सम्मान लेने के लिए भूटान के लिए रवाना किया और कहा कि 11 दिसंबर 2023 को जब दोनों रक्त वीरों को सम्मान दिया जाएगा तो पूरे उत्तराखंड के लिए यह बहुत सम्मान का समय है। जब यह सम्मान मिलेगा तो ऊधमसिंह नगर मे हम सभी लोग बड़ी खुशी से मनायेंगे। वापसी पर दोनो रक्त वीरों का भव्य स्वागत किया जायेगा।

इस मौके पर समाज सेवी हरविंदर सिंह चुघ द्वारा भी दोनों रक्तवीरों को बधाई दी और कहा रक्त सेवा के क्षेत्र में लाने वाले दोनों मेरे गुरुओं को पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल रहा है यह मेरे लिए भी बहुत गर्व की बात है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *