ईद मीलादुल नवी पर रुद्रपुर में निकाला भव्य जुलूस

रुद्रपुर। ईद मीलादुल नवी पर शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। इस मौके पर भव्य सजावट की गई। जुलूस के पीछे कारों का काफिला था।
मुस्लिम समाज के लोग झंडे लहरा रहे थे। जुलूस में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल चल रहा था। जगह जगह स्वागत किया हुआ। खुशी के इस त्योहार को पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों को बिजली लडियों से सजाया गया था और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *