इतिहास दोहराने की ओर भाजपा के अजय भट्ट, 164700 की बढ़त

रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर भाजपा इतिहास दोहराने की ओर बढ़ रही है। चौथे राउंड की मतगणना तक भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने 285424 मत प्राप्त करके 164700 वोटों से बढ़त बनाई है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सिर्फ 120724 वोट मिले हैं। मतगणना अभी जारी है।

भाजपा के अजय भट्ट ने पहले राउंड से जो बढ़त हासिल की, तो वह बढ़ती ही चली गई। पिछले चुनाव की बढ़त की तरह इस बार भी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाती दिखाई दे रही है। जिस तरह हर राउंड में भाजपा दबदबा बनाए हुए है, उससे यह माना जा रहा है कि इतिहास दोहराने की ओर है। जबकि पिछली बार की तुलना में इस बार कांग्रेस के विधायक अधिक हैं।

अजय भट्ट की जीत तो लगभग सुनिश्चित है और भाजपाइयों के चेहरे खिले नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *