







रुद्रपुर। पुलिस और नेशनल हाईवे की टीम ने बीती रात बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा चौक पर बनी वर्षों पुरानी मासूम मियां की मजार पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। अब वहां मजार का नामोनिशान भी नहीं बचा है।


रात के अंधेरे में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हाईवे पर बनी इस मजार पर बुलडोजर चला दिया गया। सरकार ने इस निर्माण को अवैध माना और हटाने के लिए नोटिस दिए। जब नोटिस के बाद भी मजार नहीं हटी तो प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर मलबा भी साफ करा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पुलिस बल तैनात है।


