







रुद्रपुर। भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने कहा कि अगला मेयर मैं नहीं बल्कि खुद आम जनता होगी। नगर निगम में सारे काम जनता की भावनाओं के अनुरूप होंगे। किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह एक जनसेवक की तरह काम करेंगे।


भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा इंदिरा कालोनी में जनसंपर्क के दौरान लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। वार्ड नंबर 34, इंदिरा कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी ने घर घर जनसंपर्क अभियान चलाकर बुजुगों महिलाओं से आशीर्वाद लिया और युवा साथियों से गले मिलकर चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होने लोगों से संवाद भी स्थापित किया और समस्यायें भी जानी। जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा के साथ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी घर घर पहुंचकर विकास शर्मा को विजयी बनाने की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा ने जनता द्वारा मिले समर्थन, स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखा और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि विकास के पैसे का सही उपयोग किया जायेगा और शहर में विकास की गंगा बहायेंगे। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रुद्रपुर में विकास की नई इबारत लिखी जायेगी। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने अपने चुनावी एजेंडे पर जोर दिया और क्षेत्र के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
जनसंपर्क के दौरान भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुमित छाबड़ा,निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता सुरेश कोली, समाजसेवी संजय ठुकराल, भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर,विकास सागर, रचित सिंह, मयंक कक्कड़, संजय हालदार, शंकर विश्वास, मुकेश वशिष्ठ , राकेश सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, बिट्टू चौहान, आदेश भारद्वाज, नरेंद्र चौहान, अशोक विश्वास, राजन राठौर, हरजीत राठी, हरिश्चंद्र गाइन, सुब्रत सरकार, बलाई विश्वास, हरिन अधिकारी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


