







रुद्रपुर। बाजपुर में लिव-इन रिलेशन में रह रही युवती ने साथी युवक की हत्या कर सुसाइड घोषित कर दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आने से हत्या का राज खुल गया। बाजपुर के कोतवाल नरेश चौहान ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।


बीती 21 नवंबर को मधु सिंह पत्नी रोहित सिंह निवासी शान्ति कालोनी नमूना थाना बाजपुर ने पुलिस को तहरीर दी कि दिनांक- 06 नवंबर को उसके छोटे भाई करन मण्डल पुत्र जयदेव मण्डल निवासी सुभाषनगर वार्ड न0- बरहैनी 08 थाना बाजपुर उम्र 27 वर्ष को उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली संजना उर्फ डोली पुत्री विनोद कुमार द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी तथा आत्महत्या दिखा दी। तहरीर के आधार पर धारा 302 आईपीसी बनाम संजना पुत्री विनोद कुमार निवासी सुभाषनगर पंजीकृत हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन पर मृतक करन की मृत्यु का कारण गला घोंटना पाया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्य एकत्र कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर को अभियुक्त संजना उपरोक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ की गई।
पुलिस के अनुसार संजना ने अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि मृतक करन को पिछले चार वर्षों को जानती थी तथा उसके साथ दो वर्षों से सुभाषनगर वार्ड न0- 08 बाजपुर में किराये के मकान पर लिव इन रिलेशनशिप में अपने माता पिता के साथ रह रही थी। करन मण्डल पहले अच्छा कमाता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद उसका काम छूट गया तथा वह अधिक शराब पीना सीख गया। जिस कारण हम दोनों के बीच आये दिन झगडा होता रहता था। घटना के दिन भी मृतक करन मण्डल ने अत्यधिक शराब पीकर घर पर आया और मुझे मारने पीटने लगा। मेरा रोना सुनकर पापा विनोद कुमार व मम्मी रमावतो कमरे में आई जिन्होंने उसे समझाया तो वह उन्हें भी गाली गलौच करने लगा। पापा मुझे बाहर से आये तो यह और ज्यादा गाली गलीच करने लगा। जब में उसे समझाने दुबारा कमरे में गई तो वह मेरा गला दबाने लगा। वह जोर से चिल्लाई तो मम्मी पापा फिर दौड़ अन्दर आये और कहा कि इसे आज जान से मार देते हैं। मैंने व मम्मी ने करन मण्डल को पकड़ लिया और पापा ने जोर से उसका गला दबा दिया। जब उसका हिलना डुलना बन्द हो गया तो उसका गला हमने मफलर से कस दिया ताकि फांसी के निशान उसके गले में आएं। लोगों को शक न हो यह सोचकर हमने करन को मफलर से पंखे में लटका दिया और मम्मी पापा अपने कमरे में चले गये। मैंने दरवाजा अन्दर से लॉक कर दिया और चिल्लाने लगी। मेरे चिल्लाने से सब लोग दौड़े आये। जिन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का दिया तो दरवाजे के ऊपर की कुन्डी टूट गई और दरवाजा खुल गया। किसी को शक न हो मम्मी पापा ने कहा कि अभी इसमें सास है इसे तुरन्त डाक्टर के पास लेकर जाते हैं और मफलर काटकर हम उसे बाजपुर सरकारी अस्पताल ले गये। हम अपनी चाल में सफल हो गये थे। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना का खुलासा हो गया। आरोपी संजना के जुर्म इकबालिया के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 201, 34 IPC की बढ़ोत्तरी कर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये शेष अभियुक्तगण विनोद कुमार पुत्र रामवृक्ष व रमावती पत्नी विनोद कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मफलर को उनके घर से बरामद किया गया।


