अब महिला मोर्चा भी विकास के समर्थन में उतरा प्रचार में

रुद्रपुर। नगर निगम चुनाव की तारीख 23 जनवरी जैसे जैसे करीब आ रही है, भाजपा का चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच रहा है। नगर निगम के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया जा रहा है।

शनिवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा के चुनाव प्रचार में महिला मोर्चा ने पूरी ताकत झोंक दी। वार्ड नंबर 21 में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने मोर्चा संभाला उनके नेतृत्व में महिलाओ ने घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और वार्ड प्रत्याशी गिरीश कुमार को जिताने की अपील की। महिलाओ ने मतदाताओ से आग्रह किया कि 23 जनवरी को मतदान केंद्र पहुंच कर सभी अधिक से अधिक संख्या भारतीय जनता पार्टी चुनाव निशान कमल के पर मोहर लगाएं। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने कहा कि देश मे भारतीय जनता पार्टी इकलौती पार्टी जो बिना भेदभाव के अपनी योजनाओं का लाभ सभी समाज को देती है। उन्होंन कहा कि आयुष्मान कार्ड, उज्जवला गैस, शौचालय, मुफ्त राशन, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि, बाईपास, कूड़ा निस्तारण आदि योजनाओ का लाभ सभी पात्रो को मिला है और मिल रहा है। उन्होंन वादा किया की नगर निगम मे भाजपा की सरकार बनने पर हर वार्ड मे ग्रीन वार्ड होगा सभी वार्डो मे पार्क होगे, ओपन जिम होगे, सभी वार्डों में कार्यालय बनाया जाएगा जहा वार्ड के लोगो की समस्या का समाधान किया जाएगा। छोटे व्यापार करने वालो के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा । सड़के, नालियां अच्छी बनेगी, पानी निकासी की सही व्यवस्था होगी जनसंपर्क करने वालों में वार्ड प्रत्याशी गिरीश कुमार रश्मि रस्तोगी मधु राय माही सकलानी शम्मी गुप्ता आशा मुंजल गीता शर्मा ममता जीना सीमा गुप्ता रंजीत वाला अनीता श्रुति विमला अनीता देवी के साथ वार्ड की बहुत सारी बहनें एवं भाई उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *