अफसर ही निकला चोर, गिरफ्तार

रुद्रपुर। ट्रैक्टर बदली कांड के मुख्य सूत्रधार सहायक आबकारी आयुक्त पन्नलाल शर्मा सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी ट्रैक्टर 48 घंटे में पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार अफसर के निलंबन की कार्यवाही चल रही है।

बीती पांच सितंबर को वादी मुकदमा द्वारा थाना पंतनगर में दी गई तहरीर जिसमें आबकारी विभाग द्वारा 29 अगस्त को दबिश के दौरान मदिरा तस्करी करते हुए एक ट्रैक्टर फार्मेटिक और ट्रॉली को पकड़ा गया, ट्रैक्टर ट्रॉली को कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर परिसर में खड़ा किया गया। चार सितंबर को पूर्व पीआरडी धर्मवीर व हरपेज सिंह द्वारा ट्रैक्टर चोरी किया गया। जिस आधार पर थाना पंतनगर पर FIR NO- 167/2023 धारा 380,409,417,418,420 IPC बनाम धर्मवीर आदि पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंतनगर द्वारा जनपद व थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम द्वारा घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन व संदिग्धों से पूछताछ की गई। पंतनगर पुलिस द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर को हिरासत में लिया गया । विस्तृत पूछताछ के उपरान्त अभियुक्त पन्नालाल शर्मा की निशादेही पर दबिश देकर हरपेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाजपुर उधम सिंह नगर को उपरोक्त घटना से सम्बंधित ट्रेक्टर को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 120 बी भा.द.स. की वृद्धि की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पन्नालाल शर्मा पुत्र श्री सुख्खन शर्मा सहायक आबकारी आयुक्त जनपदीय प्रवर्तन उधमसिंहनगर, हरपेज सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम बाजपुर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *