अध्यापिका का जला हुआ शव बैड पर मिला, हत्या की आशंका

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में कौशल्या कालोनी निवासी सहायक अध्यापिका की संदिग्ध हालात में आग में जलकर मौत हो गई। क्षेत्रवासियों ने केयर टेकर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मूलरूप से अल्मोड़ा और हाल कौशल्या फेस दो निवासी सुषमा पंत (52) किच्छा के सिरोलीकलां प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापिका थीं। उनके पिता पंत विवि से प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ समय पहले उनका निधन हो चुका है, मां आवास विकास में रहती हैं।

पुलिस के अनुसार सुषमा फेस-दो में किराये के मकान में रहती थीं। उनके साथ यूपी के आजमगढ़ निवासी विवाहित अजय मिश्रा करीब 15 साल से केयर टेकर के रूप में. रह रहा था। अजय का दक्ष चौराहे पर रेस्टोरेंट है। मंगलवार सुबह सुषमा घर पर ही थी जबकि अजय सवा सात बजे मुख्य गेट बंद कर रेस्टोरेंट चला गया। अजय ने पुलिस को बताया कि उसके जाने से पहले सुषमा ने घर के बाहर से गुलाब के फूल पूजा-पाठ के लिए तोड़े थे। दोपहर को जब वह लौटा तो दरवाजा बंद था। उसने धक्का देकर खोला तो कमरे में सुषमा की जली लाश पड़ी थी। यह देख उसने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग जुट गए। सोसायटी अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने फोन कर पुलिस को बुला लिया। हत्या का केयर टेकर पर जा रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *