अजय भट्ट 27 मार्च को भरेंगे नामांकन पत्र, सीएम धामी समेत जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता

रुद्रपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजय भट्ट 27 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गज नेता यहां जुटेंगे।

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी यह तय किया जा रहा कि अजय भट्ट किस स्थान से नामांकन दाखिल करने रवाना होंगे। नामांकन के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भाजपा के अनेक दिग्गज नेता भी यहां पहुंचेंगे। केंद्रीय स्तर से भी किसी बड़े नेता के आने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस बार भाजपा को लेकर जनता में भारी उत्साह है। श्री भट्ट के पिछले नामांकन में भी भारी भीड़ जुटी थी और इस बार उससे भी अधिक भीड़ जुटने की संभावना है। इस बार अजय भट्ट का नामांकन ही ऐतिहासिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *