अकारण विवेचना लंबित रखने पर दारोगा निलंबित

रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एक उपनिरीक्षक को विवेचना में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उपनिरीक्षक पांच माह से अकारण विवेचना लटकाए हुए थे।

कप्तान ने विवेचना को पांच माह से भी अधिक समय तक लंबित रखना और विवेचनात्मक कार्यवाही के प्रति घोर लापरवाही करने पर उपनिरीक्षक मनोज जोशी को किया निलंबित कर दिया। साथ ही क्षेत्राधिकरी काशीपुर को इस संबंध में विस्तृत जांच के निर्देश दिए।

एसएसपी ने सख्त चेतावनी दी है कि
यदि किसी भी विवेचक द्वारा विवेचना को बिना किसी वजह के लंबित रखा जाता है तो, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *