अंडरपास का काम रोकना जन भावनाओं पर कुठाराघात: बल्देव छाबड़ा

रुद्रपुर। किसान एकता संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव राज छाबड़ा ने धर्मपुर मटकोटा से ओमेक्स की ओर जाने वाले रेलवे अंडरपास को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि अंडर पास बनने से क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। चंद लोगों के विरोध के चलते डीएम ने काम रुकवाकर जनभावनाओं पर कुठाराघात किया है

किसान नेता और वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव राज छाबड़ा ने प्रेस वार्ता में कहा कि एक अंडर पास बनने से लाखों लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा लाभ होगा। उन्होंने कहा कि साल 2009 में ओमेक्स की सड़क पर जब दीवार बनाकर रास्ता रोका जा रहा था तो उन्होंने एक बड़ा आंदोलन चलाकर उस दीवार को बनने से रोका था। हर दिन हजारों कामगार रेलवे लाइन पार करके सिडकुल की इंडस्ट्रीज में काम करने के लिए जाते हैं जो बेहद जोखिम भरा है । उन्होंने कहा कि यदि किसी बीमार व्यक्ति को अचानक अस्पताल भी ले जाना पड़े तो उसे 10 से 12 किलोमीटर घूम करके अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। यदि अंडरपास बन जाता है तो मिनटों में बीमार को अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।वरिष्ठ समाजसेवी बलदेव राज छाबड़ा ने कहा कि रेलवे के द्वारा अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरुआत कर दी गई थी, लेकिन कुछ लोगों की वजह से फिर से अंडर पास के काम में बाधा आनी शुरू हो गई। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान जिला अधिकारी उधम सिंह नगर उदय राज सिंह से फोन पर बात भी की, जिसमें जिलाधिकारी ने जल्दी ही इस समस्या का समाधान कराने की बात कही। समाजसेवी बलदेवराज छाबड़ा ने कहा कि यदि अब अंडर पास का निर्माण समय रहते नहीं होगा तो एक बार फिर बाद जन आंदोलन उनके द्वारा किया जाएगा, जिसमें मटकोटा, छतरपुर, बिंदुखेड़ा धरमपुर, अर्जुनपुर, अमरपुर, हंस विहार, शांति विहार और भूरारानी के हजारों लोग हिस्सा लेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान बलदेव राज छाबड़ा के साथ बंटी कलरा, बेनी अनिलरावत, ज्ञानी जी, केशव शर्मा, हरेंद्र मलिक, अनिल ढींगरा, अंकुर बत्रा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *